मतदान समाप्ति के पश्चात लौटे मतदान दल, जमा की चुनाव सामग्री

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत जिले की चारो विधानसभा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों का सतत आना जारी है।

मतदान दलों से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर में मतदान सामग्री जमा कराई जा रही है। सभी मतदान दलों से मतदान केन्द्र वार लगाए गए टेबल पर ही मतदान सामग्री का चेकलिस्ट के अनुसार मिलान कर जमा कराई जा रही है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर मतदान सामग्री जमा कराने की कार्यवाही देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता, एएसपी श्री गीतेश गर्ग उपस्थित थे।

Leave a Comment