रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय में एड्स निवारण पखवाड़े के तहत् दिनांक 07.12.2023 को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेहंदी के माध्यम से संदेश वाली डिजाईन के माध्यम से एड्स निवारण के प्रति प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में ताहिर नूर खाँ, वंदना परते, द्वितीय एवं रानू मेवाड़ा तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम में डाॅ. अबेका खरे, कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. ललिता राय, श्री विनोद पाटीदार एवं डाॅ. मेघा जैन, डाॅ. बेला सुराणा, श्री वसीम खान ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उनकी सराहना की एवं आगे होने वाले कार्यक्रमों में भी भाग लेने के लिये प्रेरित किया।

