रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

सनातन धर्म में गौ माता की सेवा का बहुत महत्व है । भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं अपने अवतार में गौ माता की सेवा की है । हिंदू धर्म में गौ माता के प्रति इतनी श्रद्धा है कि हर घर में प्रथम रोटी गौ ग्रास के रूप में निकाली जाती है । नगर में इसी परंपरा और संस्कृति का पालन करते हुए जन्मदिन मनाने की पहल होती रहती है । यह बात माँ पार्वती धाम गौ शाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने कही ।

गौ शाला में आज सकल सनातन समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव का जन्मदिन गौ वंश की पूजन अर्चन के साथ मनाया गया ।उपस्थित जन ने गौमाता की आरती उतारी और उन्हें आहार भी उपलब्ध कराया । सनातन समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को दान स्वरूप गौ माता के आहार हेतु 2100 रुपये की राशि प्रदान की ।

गौसेवक उदय सिंह मोरावर एवं तेज सिंह (गोलू) कुरावर द्वारा एक-एक भूसे की ट्राली की घोषणा की गई । इस अवसर पर मुकेश चित्तौड़ा , दिनेश शर्मा , उदय सिंह ठाकुर , तेज सिंह ठाकुर कुरावर , विजय सिंह जायसवाल , सक्षम श्रीवास्तव , गौशाला के विशेष सहयोगी विपिन सिंघी सहित मां पार्वती धाम गौशाला समिति के सदस्यों ने अनिल श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया ।

