पुलक महिला जागृति मंच मेन ने उत्साह पूर्वक मनाया आचार्य पुलक सागर महाराज का 29 वां दीक्षा दिवस

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। जिनशरणम तीर्थ प्रणेता शांतिदूत की उपाधि से विभूषित पुलक महिला जागृति मंच के आशीर्वाददाता आचार्य भगवंत श्री पुलक सागर जी महाराज के 29 वें दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंज में अभिषेक, शांति धारा, आरती एवं आराधना पुलक एवं महिला जागृति मंच मेन शाखा द्वारा भक्ति भाव के साथ की गई।

पुलक मंच के नरेंद्र गंगवाल, मनीष जैन साक्षी ,दीपक जैन कंचन ने की। वहीं महिला जागृति मंच मेन शाखा अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा गंगवाल आदि ने आराधना कर आचार्य पुलक सागर महाराज के दीर्घायु होने की कामना की। नेमिनाथ भगवान के दरबार में भी हुई शांति धारा महिला जागृति मंच की श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि आचार्य गुरुवर 108 श्री पुलक सागर जी महाराज के 29 वें दीक्षा दिवस के अवसर पर नेमिनगर स्थित श्री नेमिनाथ जिनालय में पुलक मंच मेन एवं महिला जागृति मंच मेन द्वारा प्रथम शांति धारा बोली के माध्यम से प्राप्त कर श्रीजी की शांति धारा अभिषेक जितेंद्र जैन जेके, भूपेंद्र जैन एवं सुनील जैन ने कर गुरुवर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।

Leave a Comment