रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

सकल हिंदू समाज के कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पार्वती धाम गौशाला के प्रमुख का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

दिनाँक 14-12-2023 को सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष गणों की महत्वपूर्ण बैठक,मानस सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई,ज्ञात हो कि आष्टा में दिनाँक 25-12-2023 से 31-12-2023 तक 7 दिवसीय मानस सम्मेलन,श्री मानसभवन में आयोजित होगा,सम्मेलन की सफलता के लिए सकल हिन्दू समाज के अध्यक्ष गणों ने सम्मेलन समिति को हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया, एवं मानस सम्मेलन समिति के साथ मिलकर पूरी व्यवस्था भी संभालने की जिम्मेदारी ली।

बैठक में सकल समाज के संयोजक श्री सुरेश सुराणा,अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव बी.एस. वर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जी कुशवाहा,अध्यक्ष गण,श्रीशिव प्रजापति, श्रीआनंदजी पोरवाल,श्री सुधीर मेहलवार,श्री बाबूलाल बिल्लोरे,श्री जगदीश खत्री,श्री रमेश बाबू मालवीय,एवं मानस सम्मेलन समिति के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल शर्मा,प्रेमनारायण जी शर्मा, हरिनारायण जी शर्मा,भोलूसिंह जी ठाकुर, श्री विश्रामसिंह ठाकुर, शरद माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

मानस सम्मेलन समिति के कोषाध्यक्ष भोलूसिंह ठाकुर ने सभी अध्यक्ष गणों का आभार माना।अंत मे सकल समाज के कोषाध्यक्ष, कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन के उपलक्ष्य में साफा बांधकर एवं पुष्प माला से स्वागत, सम्मान कर मुह मीठा करवाया।



