रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं श्री आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पार्वती कृष्ण गोपाल शुक्ला को माननीय न्यायालय से प्राप्त स्थाई वारन्टी तामीली हेतु आदेशित किया गया था ।

इसी क्रम में थाना पार्वती से पुलिस टीम का गठन किया गया दिनांक 17.12.23 की रात्री में सूचना मिली की थाना पार्वती का स्थाई वारंटी दयालु पिता अफिनिया जाति पारदी उम्र 28 साल निवासी चामसी थाना जावर जिला सीहोर अरंडिया जिला शाजापुर में झगडा कर अपने घर ग्राम चामसी जा रहा है सूचना की तस्दीक एवं वारंटी को पकड़ने हेतु वारंटी के घर चामसी पहुचे जो अपने चाचा नसरत,नसियत के साथ घर पर मिला जिसको गिरफ्तार कर आज दिनांक 18.12.23 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनि कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि हरिनारायण वर्मा प्र.आर. 613 अशोक , प्र.आर. आर. 429 राजकुमार, आर. 179 रामबाबु, आर. 200 राहुल, आर. 551 ज्ञानसिंह आर. 679 अर्जुन, आर. 592 हेमराज वर्मा सै. 371 जगदीश सै. 329 मनोहर सिंह थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

