*सी एम राइज बुधवारा में 21वी सदी के कौशल अंतर्गत कक्षा 6,7,8 में डीजीटल लिट्रेसी यानी कंप्यूटर की परीक्षा संपन्न

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

शासन के निर्देशानुसार सी एम राइज विद्यालयों में 21वी सदी के कौशल अंतर्गत कक्षा 6,7,8 में डीजीटल लिट्रेसी यानी कंप्यूटर की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, जिसके तहत विद्यालयों को पाठ्यक्रम एवं कंटेंट भी भेजा गया है।

कंप्यूटर/आईटी शिक्षकों की ट्रेनिंग के पश्चात, पाठ्यक्रम अनुरूप लगभग 102 विद्यालय अपनी कंप्यूटर कक्षाएं नियमित संचालित भी कर रहे हैं।इसी क्रम में बढ़ते हुए, बच्चों के इन कौशलों संबंधित जानकारी एकत्रित करने हेतु सी एम राइज माध्यमिक विद्यालय बुधवारा आष्टा में एक 30 मिनट का प्री टेस्ट लिया गया । इस टेस्ट का उद्देश्य बच्चों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग की समझ व 21वी सदी के कौशल विकास को समझना है,

ताकी आगे जाते हुए, आने वाले अकादमिक वर्षों में यह देखा जा सके की कैसे डिजिटल लिट्रेसी बच्चों में इस प्रकार के कौशल विकास में मदद करती है।

आज इस क्रम में सी एम राइज माध्यमिक विद्यालय बुधवारा आष्टा कैम्पस 2 के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार गुठानिया ने बताया कि कक्षा 6 से 8 के दर्ज 178 छात्र-छात्राओं में से 166 छात्र-छात्राओं में परीक्षा में भाग लिया। वहीं शासन के निर्देशानुसार अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिनांक 20 दिसंबर 2023 से प्रारंभ हो रही है।

Leave a Comment