रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

श्री सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन आष्टा द्वारा स्व.श्री प्रकाशचन्द्र जी वोहरा के पगड़ी कार्यक्रम में स्मृति अभिनन्दन पत्र दिया।

विगत दिनों वरिष्ठ समाजसेवी संघवी श्री प्रकाशचन्द्र जी वोहरा का आकस्मिक निधन हो गया था उनके पगड़ी के कार्यक्रम में सर्राफा व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ओर परिवारजन को स्मृति अभिनन्दन पत्र दिया। श्री वोहरा की स्मृति में जिले में निर्माणधिन केशव माधव न्यास को 5101 रु की राशि दान में दी गयी। संघ के अध्यक्ष गणेश सोनी ने बताया के उनके जाने से सम्पूर्ण हिन्दू समाज को क्षति हुई है जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता, उनका सभी मंदिरों की सेवा में सहयोग करने का स्वभाव रहा। वे राम मंदिर अयोध्या, सरस्वती विद्या मंदिर आष्टा, मानस भवन, आष्टा के सभी मंदिरों में अपना सहयोग दे चुके है।

स्मृति पत्र देने वालो में प्रमुख रूप से संघ के संरक्षक मनोहरलाल सोनी पाँचम,नारायण सोनी, अध्यक्ष गणेश सोनी सचिव धर्मेंद्र सोनी, मनोज काका,विनोद मारुति, जयनारायण पांचम,चन्द्रप्रकाश राका, स्वप्निल खण्डेलवाल, नीलेश देववाल, राकेश सोनी,सन्तोष सोनी,आशीष पांचम, आशीष अडानिया, गणेश सोनी उपस्थित रहे।


