अच्छी पहल। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने देर रात जिले के इछावर एवम आष्टा थाने का औचक निरीक्षण किया।

आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

सीहोर। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने देर रात जिले के इछावर एवम आष्टा थाने का औचक निरीक्षण किया।

रात्रि गश्त प्वाइंट सहित थानों का रिकार्ड चेक कर थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी देर रात सीहोर जिले के इछावर और आष्टा थाने पहुंचे और दोनों थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। बताया गया है कि

इस महीने ऐसा पहली बार हुआ है जब जिला पुलिस अधीक्षक देर रात को अचानक किसी थाने पहुंचे हो। पुलिस अधीक्षक के अचानक पहुंचने से स्थान का स्टाफ भी आश्चर्यचकित रह गया, क्योंकि देर रात उनके सामने जिला पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचने के बाद रिकॉर्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की और थाना प्रभारी को भी निर्देश दिए।

Leave a Comment