नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री इंदरसिंह परमार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुजालपुर पहुंचकर किया स्वागत

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा । शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक एवं डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल में हाल ही में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए गए श्री इंदरसिंह परमार का आज आष्टा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुजालपुर पहुंचकर स्वागत और सम्मान किया ।

आज भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेश परमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, जुगलकिशोर मालवीय, सुरेश जैन, राधेश्याम अलेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता शुजालपुर पहुंचे एवं श्री इंद्रसिंह परमार का स्वागत और सम्मान किया तथा उन्हें आष्टा आने का निमंत्रण दिया।

Leave a Comment