आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

कथा स्थल का किया नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने निरीक्षण
आष्टा – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मालवा माटी के सुप्रसिद्ध संत गोविन्द जाने के मुखारविंद से आयोजित होने वाली श्रीमदभागवत कथा स्थल का निरीक्षण नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने साथी पार्षद रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, डॉ मनोज नागर, बंटी मेवाड़ा, कुशलपाल लाला, जितेन्द्र मालवीय, वैभव मेवाड़ा आदि की उपस्थिति मे किया. निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए श्री मेवाड़ा ने कथा समिति सदस्यो को आश्वसत करते हुए कहा कि सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दौरान नगरपालिका सम्बन्धी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर नगरपालिका पूरी टीम के साथ तैयार है.

1 जनवरी से 7 जनवरी तक राम कथा संत श्री गोविंद जाने के मुखारबिंद से होनी वाली कथा पंडाल का निरीक्षण आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह जी मेवाड़ा एवं पार्षद रवि शर्मा एवं पार्षद नामदेव द्वारा निरीक्षण किया गया समिति के संयोजक डॉ मनोज नागर चेतन वर्मा बंटी मेवाड़ा जितेंद्र सितोलिया सरपंच धीरज पटेल सोभाल सिंह ठाकुर मुगली विजय खंडेलवाल चेतन ठाकुर पटेल समिति के सभी लोगों ने रूपरेखा बताई कथा 1 जनवरी से 7 जनवरी तक दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक होगी गोविंद जाने समिति एवम महादेव महिला मंडल द्वारा होगी



