जिले के पुलिस थानों की सीमा निर्धारण के संबंध मे सुझाव आमंत्रण

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश शासन के निर्देश के पालन मे पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्देशित किया गया है, कि पुलिस थानों की सुविधा एवं आमजन की सुविधा हेतु पुलिस थानों की सीमाओं का पुनः निर्धारण किया जावे। ताकि आमजन को पुलिस थाना से संबंधित कोई कार्य होने पर उसे निकटतम थाने पर सुविधा प्राप्त हो सके । इस हेतु थाना आष्टा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों/ग्रामवासियों/प्रबुद्धजनों से अनुरोध है कि यदि आप थाना आष्टा क्षेत्र के किसी भी ग्राम की सीमा का पुनर्निधारण चाहते है ।

अर्थात चाहते कि उक्त ग्राम थाना आष्टा मे सम्मिलित न होते हुए किसी अन्य पुलिस थाना जैसे पार्वती, सिद्धीकगंज आदि मे शामिल किया जावे साथ ही जिला के किसी अन्य थाना के ग्राम को थाना आष्टा मे सुविधा की दृष्टि से शामिल करना चाहते है तो कृपया अपने सुझाव निम्नलिखित मोबाईल नंबर पर वाट्सएप/कॅाल के माध्यम से औचित्यपूर्ण कारण दर्शाते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते है। ताकि आपके प्रस्ताव को संकलित कर जिला स्तर पर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की, इस हेतु गठित टीम के समक्ष मे प्रस्तुत किया जाकर शासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जा सके ।

कृपया प्रस्ताव कल दिनांक 05.1.24 के शाम 1800 बजे तक भेजने हेतु अनुरोध है।

मोबाईल नंबर- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर-9893209006

थाना प्रभारी आष्टा श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौर- 9926619079

जितेन्द्र परमार, आरक्षक थाना आष्टा-8959033463

निवेदक। थाना आष्टा पुलिस

Leave a Comment