आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

आष्टा नगर की प्राचीन मां पार्वती धाम गौशाला मैं ताम्रकार समाज के अध्यक्ष सुधीर महलवार ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सुधीर महलवार का जन्मदिन मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माताओ की पूजन अर्चना आरती कर एवं आहार हरि चरी खिलाकर अपने परिवार के साथ मनाया

इस अवसर पर गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा जी को ₹1000 की राशि गौ माता के आहार एवं गौशाला निर्माण हेतु प्रदान की मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने महलवार (ताम्रकार) परिवार को बधाई शुभकामनाएं देते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।

ताम्रकार समाज के अध्यक्ष सुधीर महलवार द्वारा अपनी धर्मपत्नी का जन्मदिन गौ सेवा करके मानने से समाज एवं अन्य समाजों को भी पाश्चात्य संस्कृति से दूर होकर गौ सेवा कर मनाने की प्रेरणा मिलेगी।



