आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट
सकल हिंदू समाज आष्टा ने संत श्री एवं आयोजकों का किया सम्मान

आष्टा नगर में संत श्री गोविंद जाने जी के मुखारविंद से चल रही श्रीमद् राम कथा के पांचवें दिवस पर कथा में बडी संख्या श्रद्धालु उपस्थित हुए संत श्री ने कहा कि सो रूपी पत्र को इतना बड़ा कर लो कि आपके जीवन का उत्थान हो जाए अपनी नियत अपनी सोच अपने सत्कर्म को इतना बड़ा बना कि लोगों की भलाई के शब्द हमेशा हमसे निकले समझो आप एक ग्रंथ हो, जो अच्छी पुस्तकों को पढ़ते-पढ़ते स्वयं एक लेखनी बन जाए ऐसे गुणी व्यक्ति को विवेकानंद कहा जाता है,

अपने बच्चों को संस्कार के निर्माण से बड़ा बना दो घर मकान ज्यादा चाहे छोटा हो लेकिन जिस बच्चे को संस्कार बड़े मिल गए समझो आपके घर का निर्माण सही रूप में हो गया, जिसके अंदर हमेशा अपने इष्ट देव का ध्यान रहता है समझो उसके जीवन की हर जंग वह जीत जाएगा हमारे संस्कार हमारे बच्चों के कार्य करने की शैली पर हमारी छाप छोड़ देते हैं आप जैसा व्यवहार करोगे वैसा व्यवहार और संस्कार आपके बच्चों के अंदर कार्बन कॉपी की तरह पहुंचते हैं, जिस व्यक्ति ने हमेशा प्रार्थना परोपकार सत्कर्म जनहित कार्य के लिए की होगी भगवान एक दिन जरूर उसकी प्रार्थना को सुनते हैं,

जो बेटा और बहू अपनी मां से अलग रहकर दूसरे चूल्हे पर खाना पकाते हैं वह सावधान हो जाए मां देवी का रूप होती है उनको कभी भी अपने से अलग मत होने देना मां-बाप हमारे संसार के सच्चे भगवान होते हैं, जिस व्यक्ति के अंदर शत्रु की खुशहाली देखकर भी खुशी हो जिसके मन में ईर्ष्या नहीं हो वह मन संत के समान होता है,सिय राम मय सब जग जानी,करहु प्रणाम जोरी जुग पानी पूरे संसार में श्री राम का निवास है, सबमें भगवान हैं और हमें उनको हाथ जोड़कर प्रणाम कर लेना चाहिए।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने गुरुदेव का स्वागत किया वहीं सकल हिंदू समाज के द्वारा भी गुरुदेव का स्वागत किया गया इस अवसर पर डॉ मनोज नागर,चेतन वर्मा,बंटी मेवाडा,चेतन सिंह ठाकुर,जुगल पटेल, राजा मेवाडा, विजय खण्डेलवाल, पार्षद रवि शर्मा ,शोभल सिंह मुलगी ,गजराज सिंह पटेल ,बापू लाल मालवीय ,ज्ञान सिंह मंडलोई ,विशाल चौरसिया ,बलबहादुर सिंह भगत जी ,तेज सिंह राठौड़ सतीश सोनानीया, अनिल श्रीवास्तव,मनीष डोंगरे,देवराज परमार, नरेंद्र सिंह भाटी धीरप ,धीरापसिंह पटेल ,जताल सिंह महादेव मंडल की भगवती सोनी संध्या बजाज विनीता माहेश्वरी मंजू राठौर सेल वाला शर्मा, टीना पांचाल ,मोना नगर अनीता सेन ,संगीता नगर ,शीला नामदेव उपस्थित थे।

आज सकल हिंदू समाज ने संत श्री का साफा एवं शाल भेंट कर सम्मान किया ।सकल हिंदू समाज की ओर से अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, संयोजक सुरेश सुराना, मनीष डोंगरे, मुकेश नामदेव, पत्रकार राजीव गुप्ता, जितेंद्र भामा, बाबूलाल बिल्लौर, महेश जाट, सुधीर मेहलवार पप्पू रैकवार, गोपाल पांचाल, निर्मल बैरागी उपस्थित थे सभी ने गुरुदेव का स्वागत किया।

गुरुदेव के साथ महादेव महिला मंडल आष्टा की महिलाए जिन्होंने पूरी कथा में अपना विशेष सहयोग दिया है भगवती सोनी,संध्या बजाज,विनीता महेश्वरीटीना पांचाल,मंजू राठौर,कल्पना परमारएवम आयोजक टीम मनोज नगर, विजय खंडेलवाल,जुगल पटेल, बंटी मेवाड़ा, चेतन वर्मा, चेतन ठाकुर सेमली बारी,एवम अन्य कार्यकर्ताओं भी स्वागत किया गया।




