आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

आष्टा। आज के युग में हर व्यक्ति किसी भी समस्या का निदान त्वरित चाहते है, विशेषकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ।लेकिन बिना दवा एवं बिना ऑपरेशन के कई रोगों का उपचार एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं कपिंग थेरेपी के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे शिविर का लाभ रोगी व्यक्तियों को अवश्य लेना चाहिए। खुशी इस बात की है कि ऐसे शिविर आयोजित करने में दिगंबर जैन समाज सदैव तत्पर रहता है।

उक्त बातें नगर के अरिहंत पुरम दिगंबर जैन मंदिर के सामने संत निवास में आयोजित सात दिवसीय एक्यूप्रेशर ,वाइब्रेशन एवं कपिंग थेरेपी शिविर के शुभारंभ अवसर पर दिगंबर जैन समाज के संरक्षक पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष धनरुपमल जैन ने कहीं।श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अरिहंतपुरम अलीपुर मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन अमलाह, राजेंद्र जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन समाज आष्टा के तत्वाधान में 5 जनवरी से 11 जनवरी तक संत निवास जैन मंदिर के सामने अरिहंतपुरम अलीपुर में एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं कपिंग थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया है।

सात दिवसीय रजिस्ट्रेशन का शुल्क मात्र 100 रुपए रखा गया है ।सुबह 9 से दोपहर 1बजे तक एवं सायं 4 से 8 बजे तक यह शिविर संचालित होगा । शिविर का शुभारंभ अवसर पर ही काफी संख्या में विभिन्न रोगों के मरीज शिविर में पहुंचे और अपना पंजीयन करा कर उपचार प्रारंभ कराया। धर्मेंद्र जैन ने बताया कि इस शिविर में एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट पी आर जाखड़ जोधपुर राजस्थान तथा एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट विशाल कुमार राजस्थान के अपनी सेवाएं देंगे। बिना औषधि रोगों का उपचार थेरेपी के माध्यम से कर रहे हैं। जिसमें पुराना सरदर्द ,साइटिका, घुटनों का दर्द, सर्वाइकल दर्द, कमर दर्द ,जोड़ों का दर्द, बच्चों को नींद में पेशाब आना, लकवा पैरालिसिस, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर ,शुगर ,पेट रोग, आंख ,नाक -कान, गला रोग, हाथ पैरों में थकान या सुन्नपन आने का उपचार किया जा रहा है। शिविर के शुभारंभ अवसर पर समाज के संरक्षक धनरुपमल जैन, सुरेश जैन,इंदरमल जैन,आशिष जैन, प्रमोद जैन, धर्मेंद्र जैन आदि उपस्थित थे। शिविर में करीब 40 –50 लोगों ने पहुंचकर अपना उपचार प्रारंभ कराया।

