आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट


नगर की होनहार बेटी कुमारी अंजली कुशवाह ने सी ए जैसी प्रतिष्ठा पूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कुशवाह समाज और नगर का गौरव बढ़ाया है ।

अंजली समाज की पहली बेटी है जिसने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है । संकल्प और धुन की पक्की कु. अंजली ने अपने माता पिता और मार्गदर्शकों की प्रेरणा से नियमित और व्यवस्थित पढ़ाई की । वो अपनी सफलता का श्रेय अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए परिजनों के साथ ही अपने आत्म विश्वास और कड़ी मेहनत को ही देती है ।

कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह तथा महिला कुशवाह समाज की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमति गीता कुशवाह ने समाज की ओर से कुमारी अंजली को सम्मान पत्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया ।समारोह पूर्वक हुए इस कार्यक्रम में सम्मान पत्रक का वाचन नरेंद्र कुशवाह ने किया । कुमारी अंजली प्रतिष्ठित फल एवम सब्जी आड़तिया (कमीशन एजेंट) व्यवसायी गबु कुशवाह की पुत्री तथा पत्रकार बंशी कुशवाह की भतीजी है ।

इस अवसर पर कुशवाहा समाज पटेल दलकिशोर कुशवाहा, लवकुश जयंती पर्व अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, वरिष्ठ व्यापारी मनोज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, प्रकाश मामा कुशवाहा, राहुल कुशवाहा ,खुशीलाल कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा, किशोरी लाल कुशवाहा ,सुरेश कुशवाहा (शिक्षक), शुभम कुशवाहा, विनायक कुशवाहा, मातृशक्ति श्रीमती पार्वती कुशवाहा, श्रीमती देवकी कुशवाहा, श्रीमती पूजा कुशवाहा, श्रीमती सीमा कुशवाहा, कुमारी स्नेहा कुशवाहा, आयुषी कुशवाहा, यशिका कुशवाहा आदि ने बधाई दी

दबंग न्यूज भोपाल, न्यूज नेशन नेटवर्क 81, आष्टा न्यूज पोर्टल आष्टा की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं


