भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने किया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आज सीहोर से देवास जाते समय आष्टा के मोहिनी रेस्टोरेंट पर अल्प समय के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत हुई जिसमें राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करअभिवादन स्वीकार किया।

इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के मोबाइल में नमो ऐप स्वयं ने डाउनलोड कर नमो एप से कार्यकर्ताओं को जुड़ने को कहा ।युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनीष धारवा, निलेश खंडेलवाल, बसंत पाठक, पंकज नाकोड़ा, मोहित सोनी, महामंत्री पवन वर्मा, बुल्लू, अमन वर्मा, अनमोल गहलोत, कुलदीप जैन, अवनीश पिपलोदिया, सुमित मेहता, आकाश सुराणा, अनिमेष सोनी, विजय मेवाड़ा, अभिराज ठाकुर एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Comment