गौसेवा की अनूठी मिसाल *हिंदू धर्म के विधि विधान से किया गौ माता का अंतिम संस्कार*

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

नगर की मां पार्वती धाम गौशाला के विशेष सहयोगी एवं मां नर्मदा के परम भक्ति पहलाद वर्मा (केशव माधव) ने अपनी दुकान के पास गौ माता के लिए व्यवस्थित रूप से गो माता का अपने परिवार के सदस्य जैसा पालन पोषण किया उन्होंने गौ माता का नाम लक्ष्मी रखा था समय-समय पर गौ माता का काफी ध्यान रखते थे श्री वर्मा गौ माता से काफी प्रेम करते हैं

*गौ माता का बीमारी के कारण निधन होने पर हिंदू धर्म के विधि विधान से उसका स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया*

मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल कल्लु मुकाती, मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, समाज अध्यक्ष मनीष डोंगरे, बिहारी लाल परमार, बजरंग दल प्रमुख कालू सोनी , राम वर्मा, भूरू मुकाती, रूपेश जायसवाल, उमाशंकर मेवाड़ा, बलराम वर्मा, जैन साहब, दिलीप यादव, धन्नालाल गोस्वामी, एवं नगर पालिका अमला उपस्थित रहा।

Leave a Comment