रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

राज्य आनंद संस्थान के द्वारा आज सिविल हॉस्पिटल आष्टा में ब्लॉक स्तरीय अल्पविराम कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर श्री राकेश शर्मा,मास्टर ट्रेनर डॉ मंगलेश जायसवाल, आनंदम सहयोगी श्री महेंद्र तोमर, प्रशिक्षण केंद्र समन्वयक श्री देवाशीष विश्वास सहित बीएमओ डॉ सुरेंद्र माहौर तथा बीसीएम श्री तरुण राठौर ने मां सरस्वती पूजा अर्चना के पश्चात् प्रथम सत्र में प्रार्थना के साथ विकासखंड की आशा कार्यकर्ता एवम् आशा सहयोगियों के पंजीयन कर अल्पविराम कार्यक्रम प्रारंभ किया।

मास्टर ट्रेनर राकेश शर्मा ने विभाग की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया । मास्टर ट्रेनर डॉ मंगलेश जायसवाल ने मदद से संबंधित प्रश्नों किए तथा मदद विषय पर शेयरिंग आनंदम सहयोगी श्री महेंद्र तोमर ने ली। कार्यशाला के दूसरे सत्र में मास्टर ट्रेनर डॉ मंगलेश जायसवाल ने रिश्तों पर अपनी शेयरिंग दी। मास्टर ट्रेनर राकेश शर्मा ने कृतज्ञता संबंधी पत्र लिखवाए। अंत में चिंता के दायरे पर आनंदम सहयोगी श्री महेंद्र तोमर ने शेयरिंग ली आभार बीएमओ डॉ सुरेंद्र माहौर ने माना।


