आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर नवमतदाता के सीधे प्रसारण की व्यवस्था ग्रीन फील्ड कॉलेज आष्टा मैं 25 जनवरी 2024 को प्रातः10 बजे से की गई ।

जिसमें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का युवा नवमतदाताओ को उन्होंने सम्बोधित किया। जिसमे उन्होंने अपने उदबोधन मैं नवमतदाताओ को कहा कि आपका एक वोट , भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएगा।आपका एक वोट स्थिर सरकार देगा। बड़े बहुमत वाली सरकार देगा।आपका एक वोट रिफॉर्म को गति देगा।आपका एक मत डिजिटल क्रान्ति को ऊर्जा देगा।उन्होंने कहा कि18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है। जिसमे जीवन बहुत से बदलावो का साक्षी बनता है।इन्ही बदलावो के मध्य आप सभी को एक बड़ी जिम्मेदारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मैं भागीदारी करनी है।सभी छात्र छात्राओं के साथ साथ समस्त कॉलेज स्टाफ भी सीधे प्रसारण का सहभागी बना।

