भारतीय संस्कृति की पहचान हर एक से नमस्ते करना यही है देश कि शान

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा ब्रह्माकुमारीज़ शांति सरोवर में राष्ट्रीय पर्यटक दिवस नमस्ते कर मनाया गया आष्टा शांति सरोवर की प्रभारी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने राष्ट्रीय पर्यटक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है,

सुबह से शाम तक हम जिससे भी मिले सभी से नमस्ते हमें जरूर करना चाहिए, यही हमारे देश की पहचान है। उन्होंने नमस्ते शब्द पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यें शब्द संस्कृत के नमस शब्द से निकला है जब हम एक दूसरे से नमस्ते करते है तो हममें नम्रता का भाव दिखता है अर्थात नमस्ते हमें सम्मान देना व झुकना सिखाता है।

संस्था में आने वाले सभी भाई बहनों ने सर्वप्रथम परमात्मा को नमस्ते किया व एक दूसरे को *नमस्ते* करके अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave a Comment