हिंदू सकल समाज अध्यक्ष ने गौ माताओ को गो ग्रास खिलाकर मनाई विवाह सालगिरह

आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

नगर की प्राचीन मां पार्वती धाम गौशाला में सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव जी अपनी श्रीमती जी एवं अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजन अर्चना आरती कर हरी घास सुदाना पशु आहार गुड गौ माताओ को आहार के रूप में खिलाया एवं श्रीवास्तव जी ने गौशाला की व्यवस्थित व्यवस्था को देखते हुए गौशाला समिति की प्रशंसा की एवं गौ माता की सेवा को ईश्वरी सेवा बताई ।

मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा जी को ₹2100 की दान राशि गौशाला निर्माण एवं गौ माता के आहार हेतु प्रदान की साथी उनकी सुपुत्री श्रीमती पूजा कपिल चित्रांशी (ब्यावरा) जी ने अपनी ओर से ₹1100 की राशि गौ माता के आहार हेतु प्रदान की इस अवसर पर पीयूष श्रीवास्तव, कान्हा श्रीवास्तव, नरेंद्र पोरवाल, नितिन सिंगी, सेवक गौशाला करण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, उपस्थित रहे मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने श्री अनिल श्रीवास्तव जी एवं श्रीमती श्रीवास्तव जी को विवाह सालगिरह के उपलक्ष में पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दी।

आष्टा सकल समाज के अध्यक्षों संयोजक सुरेश सुराना,मुकेश नामदेव,भुरू मुकाती,पावन सुराना,अचल किरार,पत्रकार राजीव गुप्ता, ने भी अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव,एवम मनीष डोंगरे की विवाह वर्षगांठ पर साफा पहनाकर स्वागत कर बधाई प्रेषित की

Leave a Comment