मुनि श्री भूतबलि सागर महाराज ससंघ का नगर प्रवेश रविवार को

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

*होगी भव्य मंगल नगर आगवानी*

*आगवनी को लेकर समाज मे हर्ष व्याप्त*

आष्टा– आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज ससंघ का नगर आगमन दिनांक 28 जनवरी दिन रविवार को प्रातः 8:30 बजे इंदौर नाका अलीपुर से होगा

आगवानी शोभायात्रा इंदौर नाका से शुरू होकर अलीपुर जैन मन्दिर ,अस्पताल चौराहा,बुधवारा गल चौराहा से मानस भवन सिकन्दर बाजार से बड़ा बाजार होते हुए श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मन्दिर पहुच कर धर्म सभा मे परिवर्तित होगी जहां श्रमण श्री के मंगल आशीर्वचन होंगे,पूज्य श्रमण संघ में श्रमण श्री मोन सागर महाराज श्रमण श्री मुनिसागर महाराज ,श्रमण श्री मुक्ति सागर महाराज सहित चार मुनि महाराज है, दिगम्बर जैन पंचायत समिति द्वारा श्रमण संघ की नगर आगवानी को लेकर बृहद स्तर पर तैयारीयाँ की गई है ,दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल एवं महामंत्री कैलाश जैन चित्रलोक व मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप जैन नीलबड़ महामंत्री धीरज जैन ने समस्त धर्म प्रेमी जनों से पूज्य श्रमण संघ की आगवानी पर अपने अपने द्वार पर बंदनवार ,बेनर, रंगोली चोक पुराने एवं सपरिवार सहभागिता कर धर्म लाभ लेने की अपील समस्त जनों से की है।

Leave a Comment