राजश्री कॉलेज,आष्टा में हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

राजश्री कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज आष्टा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि राकेश परमार व महाविद्यालय संचालक बी एस परमार द्वारा भारत माता और सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

महाविद्यालय विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से भरी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के अलावा विद्यार्थियों को महाविद्यालय संचालक और मुख्य अतिथि द्वारा पुस्कृत भी किया गया। भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय में 17 जनवरी से 20 जनवरी तक अनेक गतिविधियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इन आयोजनों में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ शील्ड भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय संचालक बी एस परमार द्वारा अपने भाषण में कहां की कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता। देश का शासन और सरकार कैसे चलेगी? किस पद की नियुक्ति कैसे होगी और उसके क्या कार्य होंगे? देश के नागरिकों के क्या अधिकार और कर्तव्य होंगे एवं उनकी रक्षा कैसे होगी? कानून क्या होगा? एक देश को चलाने के लिए यह सभी बातें संविधान में ही निहित होती है। 200 साल की गुलामी के बाद जब भारत अंग्रेजों के चुंगल से आजाद हुवा तब उसके पास अपना संविधान नहीं था। ऐसे में सबसे पहले संविधान बनाने की चुनौती थी। इसके लिए 1946 में एक संविधान सभा का गठन किया गया जवाहरलाल नेहरू डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर सरदार वल्लभभाई पटेल श्यामा प्रसाद मुखर्जी मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे संविधान तैयार करने में 2 साल 11 मा 18 दिन लगे थे यह 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और इसे अपनाया गया। 26 नवंबर को संविधान दिवस के साथ-साथ राष्ट्र कानून दिवस भी मनाया जाता है। संविधान अपनाए जाने के कुछ दिनों बाद आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ इस दिन को देश में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महाविद्यालय विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रमुख बी एस परमार प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया रामवती मेवाड़ा सविता बैरागी ओमप्रकाश मेवाडा राहुल सेन द्वारका प्रसाद करमोदिया प्रहलाद मेवाड़ा पुष्प मेवाड़ा पूजा मेवाड़ा पूजा परमार दीपिका जाधव मनीष सोलंकी अखिलेश सक्सेना भैया लाल वर्मा रविंद्र प्रजापति ज्योति राजपूत ममता तिवारी कविता भूतिया हिमांशी झवर माया मेवाड़ा बहादुर सिंह रवि मेवाड़ा अरविंद यादव व रीना यादव उपस्थित रहे।

Leave a Comment