रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा । विकसित भारत संकल्प यात्रा जो की आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कुछ ग्राम पंचायत में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव होने के कारण लगी आचार संहिता के कारण यात्रा उन ग्राम पंचायत में नहीं पहुंच पाई थी । चुनाव संपन्न होने के बाद अब पुनः विकसित भारत संकल्प यात्रा उन ग्राम पंचायत में पहुंच रही है । जहां पूर्व में नहीं पहुंची थी । इसी कड़ी में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत भुपोड पहुची। ग्राम पंचायत की सरपंच शशि विष्णु परमार के नेतृत्व में यात्रा का नेतृत्व कर आ रहे विधायक श्री इंजीनियर गोपाल सिंह का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की अनेकों जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों तक उन योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है तथा जो लोग वंचित है उन्हें इस यात्रा के दौरान लाभ प्रदान किया जा रहा है । आज ग्राम भुपोड पहुंचे विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के समक्ष ग्रामीणों ने ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने, हाई स्कूल की मांग रखी।

वहीं विधायक ने ग्राम में सीसी रोड, मांगलिक भवन एवं श्मशान घाट निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि दिए जाने की घोषणा करते हुए ग्राम पंचायत भुपोड को गोद लेने की भी घोषणा की । इस अवसर पर विकास यात्रा के साथ आए पूर्व जनपद अध्यक्ष धारा सिंह पटेल, मानसिंह ठाकुर, सुनील परमार, राहुल राजपूत, प्रभात धड़ीवाल, नेपाल सिंह, महेंद्र सिंह ठाकुर, लखन वर्मा, राकेश परमार, कमल यादव, रामचरण राणा, अकेसिंह, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे । कार्यक्रम में एसडीएम एवं जनपद के सीईओ भी उपस्थित थे ।


