रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। नगरपालिका के ऊर्जावान, युवा तुर्क नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के जन्मदिन के अवसर पर नगर में विभिन्न आयोजन हुए। प्रातः से ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल था। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना के नेतृत्व में नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आतिशबाजी चलाकर आकर्षक साफा बांधकर मिठाई खिलाकर व केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी गई। वहीं सकल समाज के प्रमुखों द्वारा जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित कर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आपके द्वारा दिया गया प्यार व स्नेह मुझे हमेशा बल देता रहेगा। मैं आपके हर सुख-दुख में सहयोगी अनवरत रूप से बने रहने के लिए प्रयासरत्् रहूंगा। हम सब मिलकर अपने नगर को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। नगर को समृद्ध व स्वच्छ बनाने में अपना शतप्रतिशत योगदान देंगे। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, स्थापना प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, उपयंत्री आदित्य तलनीकर, मोहम्मद इसरार, कमरूद्दीन खां, सुभाष सिसौदिया, कर्मचारी संघ अध्यक्ष आशीष बैरागी, संजय शर्मा, नारायण सोलंकी, सर्वेश भट्नागर, जगदीश वर्मा, कपिल पटले, शिव माली, मनोहर विश्वकर्मा, हरनाथसिंह मालवीय, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, ज्ञानसिंह, अरूण विश्वकर्मा, रोहित सोनी, प्रियांक शर्मा, कुलदीप सोनी, राकेश प्रजापति, आशीष शर्मा, लखन प्रजापति, तेजमल मालवीय, गबू प्रजापति, श्रवण मालवीय आदि मौजूद थे।

पी
