उन्नतशील फल सब्जी मंडी व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रभारी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। लहसुन, प्याज जिंसों की नीलामी मंडी प्रांगण में आरसीसी निर्मित खुले स्थान पर कराई जा रही है।वर्तमान समय में कृषि उपज मंडी प्रांगण के पीछे स्थित आरसीसी मार्ग है, इस स्थान पर शेड की व्यवस्था नहीं है ।जिससे यहां उपज बेचने आने वाले उत्पादक गर्मी के समय में परेशान होंगे ।

किसानों एवं व्यापारियों को नीलामी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उक्त गंभीर समस्या को लेकर उन्नतशील फल सब्जी मंडी व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह आदि ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम प्रशासक कृषि उपज मंडी आनंद सिंह राजावत के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार पंकज पवैया को सौंपा ।

ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि वर्तमान में आने वाले सीजन में अनाज जिंसों की आवक मंडी में कम रहती है। क्योंकि गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर होती है ।जिससे अनाज जिंसों की आवक कम होगी। अनाज मंडी में एक नीलामी शेड खाली रहता हैं ।अतः उक्त स्थान पर लहसुन ,प्याज की नीलामी कराई जाए ,ताकि किसान एवं व्यापारियों को सुविधा मिल सके।

