दस दिवसीय दशलक्षण महामण्डल विधान पूजन 14 शुरू होगा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा– श्री पार्श्वनाथ दिव्योदय जैन तीर्थ किला पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज ससंघ का शीतकालीन प्रवास चल रहा है ,जिसमे प्रतिदिन जिनवाणी का वाचन का लाभ समाज जनो को मिल रहा हैवर्ष भर में तीन बार आने वाले पर्वाधिराज पर्युषण महा पर्व माघ माह शुक्ल की पंचमी दिनांक 14 फरवरी से माघ शुक्ल चतुर्दसी 23 फरवरी तक दस दिवसीय दसलक्षण महा मण्डल विधान पूजन का भव्य आयोजन

पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज ससंघ एवं ब्रम्हचारिणी मंजुला दीदी के पावन निर्देशन में सपंन्न होगादिगम्बर जैन पंचायत समिति के प्रवक्ता शरद जैन ने बताया कि पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज ससंघ का किला मंदिर में शीतकालीन प्रवास चल रहा है,समाज के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल एवं महामंत्री कैलाश जैन चित्रलोक ने कहा कि उक्त बेला में आत्मविशुद्धि एवं संयम के महा पर्व दशलक्षण महा पर्व को मनाने का अवसर आया है ,यह पर्व वर्ष में तीन बार आते है,ओर शाश्त्रो में उनका महत्व बराबर ही बताया गया है,जितना भादो माह के दशलक्षण पर्व का है,उसी क्रम में पूण्य योग से पूज्य मुनि संघ के पावन सानिध्य में माघ माह के पर्वाधिराज पर्व मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है,दस दिवसीय आयोजन के तहत

दिनांक 14 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रातः 7:30 बजे से नित्य शांतिधारा अभिषेक एवं दशलक्षण पर्व महामण्डल विधान पूजन आराधना की जाएगी एवं पुज्य मुनि श्री के श्रीमुख से दस धर्मो पर प्रतिदिन प्रवचन किये जाएंगे,दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने समस्त धर्म स्नेही बन्धुओ से अधिक से अधिक संख्या में पूजन विधान का लाभ लेने की अपील की गई है।

Leave a Comment