आष्टा विकास योजना प्रारूप तैयार किया जाना है। विकास योजना विषय पर प्रस्ताव संबंधितों से आमंत्रित है

आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

सीहोर जिले के आष्टा शहर के विकास के लिए योजना प्रारूप तैयार किया जाना हैं। इसके लिए सहायक संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश श्री हरिओम माहेश्वरी ने जानकारी दी की मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की विभिन्न धारा के तहत आष्टा विकास योजना के प्रारूप को तैयार किया जा रहा है।

सहायक संचालक, श्री माहेश्वरी ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 के विभिन्न उपबंधों के अनुसार शासकीय विभागों, स्थानीय प्राधिकारियों तथा लोक संस्थाओ से ऐसी सांगत रिपोर्ट अभिप्राप्त करने का प्रावधान है। जो कि विकास योजना को तैयार करने के लिए आवश्यक हो। इस संबंध में संबंधित विभागों/ कार्यालय से भूमि विकास, निर्माण संबंधित कोई प्रस्ताव, योजना आदि के संबंधित ग्राम के खसरा अक्स मानचित्र पर प्रश्नाधीन भूमि लाल रंग से दर्शाते हुये विस्तृत विकास एवं सम्मिलित गतिविधियों की जानकारी सहायक संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में सर्वाच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Leave a Comment