आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

मां नर्मदा जयंती पर मां नर्मदा पैलेस पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा हुई प्रारंभ, कथा के पूर्व निकाली शोभायात्रा

आष्टा।मां नर्मदा जी की जयंती दिवस के पावन अवसर पर शांति नगर कॉलोनी में गल्ला व्यापारी मां राजराजेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र कुमार – सुमन मूंदड़ा परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अपने नवनिर्मित मां नर्मदा पैलेस में किया गया। पंडित विष्णु प्रसाद व्यास के मुखारविंद से 22 फरवरी तक नित्य दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ करने के पूर्व नगर के मां राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर गंज चौराहे से गाजे -बाजे के साथ कलश शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। अपने मस्तिष्क पर अजय -गोलू श्वेता मूंदड़ा श्रीमद् भागवत पुराण तथा मातृ शक्तियां मंगल कलश लेकर चल रही थी। पंडित विष्णु प्रसाद व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा की भागवत आपको सब कुछ दे सकती है, बस आप एकाग्रचित होकर कथा श्रवण करें।आपने कहा कि भागवत कथा सुनने के बाद हम जो भी मांगते हैं वह हमें भागवत कथा से प्राप्त होता है। आपने कहा कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना है तो साधु-संतों, महात्माओं, गुरु जनों से आशीर्वाद दिलवाओ तथा अपने बच्चों से कहे कि वह रोज माता-पिता, दादा दादी को प्रणाम करें। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान अजय गोलू श्वेता , महेंद्र -सुमन मूंदड़ा ने कथा श्रवण कराने वाले पंडित विष्णु प्रसाद व्यास का स्वागत किया।इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण की।

