आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

काफी दिनों से नगर में तेज आबाज में डीजे के शोर से नागरिक एवम विद्यार्थी परेशान थे इस समय बोर्ड परीक्षा भी चल रही है, प्रशासन से अनुरोध है कि नगर में निकलने वाले बंद बाजों की आवाज को भी लगाम लगाया जाए।

दिनांक 16 2 24 को शाम के समय डीजे बजाने की सूचना मिलने पर तहसीलदार महोदय आष्टा श्री पवैया द्वारा पुलिस बल के साथ चेक किया जो कन्नौद रोड पर दो डीजे शादी में जोर-जोर से बजते पाए जाने पर तहसीलदार महोदय आष्टा की रिपोर्ट पर थाना आष्टा पर डीजे मलिक हेमंत माली एवं अमन धुलिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 89/24 एवं90/24 धारा 188ipc,7/15 मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर जांच में लिए गए एवं डीजे को जप्त तक किया गया है।

