मंडी के पीछे कटी कॉलोनी में चल रहा खरीद बेच का खेल
मीडिया के तल्ख रुख के कारण प्रशासन ने की कार्यवाही
आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

अवैध तरीके से बनाई जा रही कालोनी पर चला बुल्डोजर कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर अवैध कालोनियों पर सख्त कार्रवाई।
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए थे तथा बिना सक्षम अनुमतियों के अवैध रूप से कालोनी का निर्माण करने वाले कालोनाईजर के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। आष्टा नायब तहसीलदार पंकज पवईया ने जानकारी दी कि ग्राम डोराबाद में बिना किसी सक्षम अनुमति के बनाई जा रही अवैध कालोनी को सख्ती से रोकने की कार्यवाही की गई ।

ग्राम डोराबाद में कॉलोनाइजर साहिल खान एवं सचिन जैन द्वारा अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर सड़क, बाउंड्री वॉल एवं अन्य स्ट्रक्चर ध्वस्त किया गया । यह अवैध कालोनी 0.528 हेक्टेयर रकबे में विकसित की जा रही थी। अवैध कालोनी के विरूद्ध की गई इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार पंकज पवईया और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल रहे ।

आष्टा के भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल शर्मा के जन्मदिन पर सक्ल हिंदू समाज द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।


