रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा शांति सरोवर में 88वी त्रिमूर्ति शिव जयन्ती का उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमे ज्योतिर्लिंग शिव परमात्मा कों सुन्दर फूलो से सजाया एवं भोलेनाथ कि बारात निकली गई

बारात का नगर में जगह जगह ब्रह्माकुमारी दीदियो का स्वागत किया। आष्टा प्रभारी ब्रह्मा कुमारी कुसुम दीदी ने शिवरात्रि का अध्यात्म रहस्य पर प्रकाश डालते हुए सभी कों माउंट आबू चलने का निमंत्रण दिया

इस कार्यक्रम में न. पा. अध्यक्ष राय सिंह मेवाड़ा जी, 16 न. वार्ड के पार्षद रवि शर्मा, पूर्व न. पा. अध्यक्ष कैलाश जी परमार, पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह, डॉ विजय कोचर एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवम दीदी भैया उपस्थित थे ।

