थाना बिलकिसगंज पुलिस ने पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का किया सफल आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्यप्रदेश

*जनसंवाद में नागरिकों ने पुलिस से किया सकारात्मक संवाद, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, बताई अपनी समस्याएं*

*पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के समस्त थानों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशो के अनुक्रम में जिला सीहोर समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी गणों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत नागरिको, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारीगणों सहित प्रतिष्ठित नागरिको से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करने संबंधी समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली से नागरिको को अवगत कराकर आने वाले नये कानूनों के संबंध में अवगत कराया जाना तथा साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से उनकी समस्याओं को जानना एवं उन समस्याओं का समाधान लोगो से प्राप्त कर उन्हें उन समस्याओं का निराकरण करना था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलकिसगंज अविनाश भोपले ने उक्त कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधी प्रतिष्ठित व्यापारी स्कूल संचालक एवं बैंक कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया था।

थाना बिलकिसगंज द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में माननीय राजस्व मंत्री म.प्र. शासन श्री करण सिंह वर्मा जी उपस्थित आये जिनकी गरिमामय उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । माननीय राजस्व मंत्री म.प्र. शासन द्वारा उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर कहा कि इस प्रकार का जनसंवाद कार्यक्रम प्रदेश में पहली बार आयोजित किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य जनता एवं नागरिको के मध्य भयमुक्त वातावरण स्थापित किया जाना एवं पीडित लोगो की समस्या का त्वरित निराकरण किया जाना है। साथ ही माननीय मंत्री जी द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में सीहोर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर लोगो को अपनी समस्या सीधे पुलिस अधिकारियों से बताने को कहा।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सीहोर सुश्री पूजा शर्मा एवं थाना प्रभारी बिलकिसगंज श्री अविनाश भोपले द्वारा जनसंवाद कार्य़क्रम में आये लोगो को पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में अवगत कराते हुए आऩे वाले संशोधित नये कानूनों के संबंध में अवगत कराया गया एवं सायबर अपराधियों द्वारा किये जाने वाले सायबर फ्राड के संबंध में जानकारी देकर उससे बचने के तरीको से अवगत कराया। इस अवसर पर माननीय राजस्व मंत्री म.प्र. शासन श्री करण सिंह वर्मा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत वर्मा, महामंत्री भाजपा कार्यालय पंकज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रमेश सेठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसिंह मेवाडा, विधायक प्रतिनिधि सिंगनाथ बगोरिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सीहोर सूरसिंह बारेला, युवा मंडल मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम मेवाडा, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष रसीद खान, पूर्व मंडी अध्यक्ष रामचरण मेवाडा, संरपंच बिलकिसगंज राजेश जांगडे, संरपंच आंवलीखेडा दौलत सिंह ठाकुर, संरपंच पाटनी मुकीम खान व अन्य गणमान्य व प्रतिष्ठित नागरिक सहित अनुवभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री पूजा शर्मा थाना प्रभारी बिलकिसगंज श्री अविनाश भोपले उपस्थित रहे।

Leave a Comment