आष्टा जिला सीहोर से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट
मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बीलपान में चल रहे तीन दिवसीय मेला संपन्न हुआमंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी व देवबड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा बिल्वेश्वर महादेव का रुद्र अभिषेक कर महा आरती महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

आज सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर धर्म लाभ लिया आज की कथा में शिव पार्वती प्रसंग सुनाते हुए शिव पार्वती विवाह का उत्सव हर्षद उल्लास के साथ मनाया गया शासन प्रशासन की ओर से समिति को पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिए समिति की ओर से संपूर्ण विभाग के अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओ का बहुत-बहुत धन्यवाद साधुवाद।


