आष्टा जिला सीहोर एमपी से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

हिंदू सनातन धर्म मैं गौ माता को देवी देवताओं का दर्जा दिया गया हैस्वयं भगवान श्री कृष्ण ने पृथ्वी पर जन्म लेकर गौ माता की सेवा की है भगवान श्री कृष्णा गौ माता से अति प्रेम करते थे ।

आज उसी उद्देश्य से स्वर्णकार समाज के युवा संगठन पूर्व अध्यक्ष अरविंद सोनी (मोनी भैया) पिता गोविंद सोनी (जौहरी पैलेस)ने अपना 32 व जन्मदिन मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माता की पूजन अर्चना आरती कर सुदाना पशु आहार एवं हरि चरि गौ माताओ को आहार के रूप में अपने शुभ हाथों से खिलाई श्री सोनी गौ माता से अति प्रेम करते हैं हमेशा गौशाला में सेवा देते रहते हैं आज जन्मदिन के अवसर पर श्री सोनी ने मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को गौ माता के आहार एवं गौशाला निर्माण हेतु 2501/ रुपए की राशि दान स्वरूप प्रदान की ।

मां पार्वती धाम गौशाला समिति द्वारा अरविंद सोनी (मोनी भैया) को पुष्पमाला एवं साफा बांधकर मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी इस अवसर पर श्री गोविंद सोनी विशेष सहयोगी विपिन सिंघी, राज बहादुर विश्वकर्मा, करण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने श्री सोनी को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देते हुए सोनी परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।


