महिला जागृति मंच मेन की बैठक संपन्न, भक्तांबर जी का पाठ कर आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि दी

होली मिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाई

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदश

आष्टा। अखिल भारतीय महिला जागृति मंच मेन की मासिक बैठक मंच की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा गंगवाल एवं श्रीमती प्रीति जैन के मुख्य आतिथ्य में मोहिनी रेस्टोरेंट पर संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मंच की आरती कर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज जी को सभी ने विनयांजलि अर्पित की। सभी ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाई। बैठक के प्रारंभ में पुलक महिला जागृति मंच की श्रीमती रूपाली धर्मेंद्र जैन आदिनाथ ने मंच अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा गंगवाल एवं श्रीमती प्रीति जैन का स्वागत किया।

भक्तांबर जी का पाठ भक्ति भाव से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पुलक मंच मेन अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन आदिनाथ के जन्मदिन पर दोनों मंचों के सभी ने स्वागत कर बधाई दी।मंच की उपस्थित सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज जी की कमी समाज ही नहीं पूरे देश को हुई है। आचार्य भगवंत को पूरा देश सम्मान देता था। संचालन श्रीमती प्रीति जैन ने किया एवं आभार श्रीमती श्वेता जैन साक्षी एवं श्रीमती रूपाली जैन आदिनाथ ने व्यक्त किया‌।

Leave a Comment