कैलाश बगाना को मोर्चे ने राजगढ़ लोकसभा का मोर्चे की ओर से प्रभारी किया नियुक्त

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

आष्टा । लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री बीडी शर्मा एवं पार्टी के संगठन महामंत्री श्री हितानन्द जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने मोर्चे के प्रदेश मंत्री श्री कैलाश बगाना को मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का अनुसूचित जाति मोर्चे की ओर से प्रभारी नियुक्त किया है ।

कैलाश बगाना की उक्त नियुक्ति पर आष्टा भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने श्री कैलाश बगाना को बधाई दी है।

Leave a Comment