रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना कोतवाली अन्तर्गत दिनांक 11.03.24 को सैकड़ाखेड़ी हाईवे पुलिया के पास एक सफेद रंग के बोरे मे एक महिला का शव पड़ा है कि सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग क्र. 33/24 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध कर जाँच मे लिया गया। दौराने मर्ग जाँच मृतिका की शिनाख्त पूजा पत्नि अमित अखेपुरिया उम्र 30 साल निवासी फारेस्ट कालोनी गंज सीहोर के रुप मे हुई । मर्ग जाँच से थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 162/24 धारा 302,201 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंयक अवस्थी एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गीतेश गर्ग व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गनिर्देशन हत्या करने वाले अज्ञात आरोपीयो की पता तलाश के लिये टीम गठीत की गयी थी। दौराने पता तलाश जिला सायबर सेल सीहोर से प्राप्त मृतिका पूजा की सीडीआर के आधार पर संदेही मृतिका के देवर अक्षय अखेपुरिया से पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी अक्षय अखेपुरिया द्वारा अपनी भाभी पूजा से परेशान होकर अपने घर के सामने रहने वाले हेमंत उर्फ हनी व उसके दोस्त को पूजा को जान से मारने की सुपारी 1.5 लाख रुपये मे दी थी दिनांक 08.03.24 को आरोपी हेमंत उर्फ हनी चौहान द्वारा मृतिका को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने की बात को लेकर अपने साथ यूनिक कैफे सैकड़ाखेड़ी पहुंचा जहाँ उसका दोस्त विधि विरुद्ध बालक भी मौजूद था इन दोनो के द्वारा मृतिका पूजा को सफेद रंग के रुमाल की मदद से दम घोट कर मार दिया बाद मृतिका पूजा की लाश के साथ गलत काम आरोपी हेमंत उर्फ हनी चौहान द्वारा किया गया फिर आरोपीयो द्वारा मृतिका पूजा के शव के हाथ पैर बांध कर सफेद रंग के भप्पू(बोरा) के अंदर डाल कर बोरे के अंदर बंद कर दिया और अगले दिन दोपहर में मृतिका के शव को सैकड़ाखेड़ी हाईवे पुलिया के पास फेंकना बताया। एंव मृतिका का मोबाईल व पर्स मंडी शमशान के पास झाड़ियो मे छुपा दिया था ।पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- प्रकरण में सीएसपी श्री निरंजन सिहं राजपूत के नेतृत्व में कोतवाली टीम द्वारा आरोपीगण एंव बिधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना मे प्रयुक्त लोहे की गैती, सफेद रंग का रुमाल, सूजा, मृतिका का फोन व पर्श व हरे रंगी रस्सी ,खून सन्ना कुर्ता एंव घटना मे प्रयुक्त की गयी मोटर सायकल जप्त किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया। जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम
-1.अक्षय अखेपुरिया पिता गंगाप्रसाद अखेपुरिया उम्र 32 साल निवासी फारेस्ट कालोनी गंज सीहोर 2.हेमंत उर्फ हन्नी चौहान पिता स्व. महेन्द्र चौहान उम्र 18 साल निवासी फारेस्ट कालोनी गंज सीहोर3. बिधि विरुद्ध बालक

सराहानिय भूमिका –
उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश एंव आरोपीगणो की गिरफ्तारी मे निम्नलिखित पुलिस अधीकारी एंव कर्मचारियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा । प्रभारी थाना प्रभारी उनि मनोज मालवीय, परि.उनि किरण सिंह राजपूत प्र.आर.729 महेन्द्र मेवाड़ा, प्र.आर.346 प्रेमनारायण जाट , प्र.आर. 182 महेन्द्र रैदास, आर.40 संदीप,आर. 159 सुरेश मालवीय , आर. 352 लखन धाकड़ , आर. 579 विकास शर्मा, आर. 660 चन्द्रकिशोर टिकारे , ,सै.110 कमलेश आर.चालक 168 विष्णु ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

