आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

साल भर में तीन बार आते है अष्टान्हिका महा पर्व होगी भक्ति भाव के साथ आराधना

आष्टा– दिगम्बर जैन समाज के 17 मार्च से शुरू होने जा रहे अष्टान्हिका महा पर्व के अंतर्गत आठ दिवसीय श्री नन्दीश्वर द्वीप महामण्डल विधान पूजन का संगीतमय व्रहद आयोजन 17 मार्च से 25 मार्च तक आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं संघस्थ बाल ब्रम्हचारिणी मंजूला दीदी के निर्देशन में दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर में सम्पन्न होने जा रहा है।पर्व के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से नित्य शांति धारा अभिषेक एवं नन्दीश्वर द्वीप महामण्डल विधान की संगीतमय व्रहद पूजन की जाएगी जिसमे नन्दीश्वर द्वीप के 52 जिन चैत्यालयों में स्थित जिनबिम्बो को भक्ति भाव के साथ अर्घ्य समर्पित किये जायेंगे।प्रातः 9 बजे पूज्य मुनि श्री की दिव्य देशना सुनने का लाभ मिलेगावही सायंकाल 6:30 बजे गुरु भक्तिएवं सायंकाल 7:30 °बजे ब्रम्हचारिणी मंजूला दीदी के मंगल प्रवचन होंगेदिगम्बर जैन पंचायत समिति के प्रमुख धीरज जैन लड्डू,सचिन जैन ,पीयूष जैन इंजीनियर ,मनोज जैन ,प्रशाल जैन प्रगति ,देवेंद्र जैन संदीप जैन आदि ने समस्त आयोजन में समाज जनो माताओ बहनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित करने की विनती की गई है।

