शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर के श्री अमिताभ मिश्रा के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा के अध्यक्ष माननीय प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री सुरेश कुमार चौबे के द्वारा दिनांक 15.03.2023 को माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

न्यायाधीश श्री चौबे द्वारा बताया गया कि मध्यस्थता भारत में वैकल्पिक विवाद समाधान का एक अंग है। इसलिए यह अनिवार्य रूप से पारंपरिक अदालत प्रणाली से एक बदलाव है। मध्यस्थता में पक्षों के बीच सौहार्द्रपूर्ण समझौते को बढ़ावा देती हैं। महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी एवं महिलाओं पर हो रहे अपराध एवं उनसे बचाव की कानूनी जानकारी प्रदान की घरेलू हिंसा से महिला के बचाव कानून के संबंध में भी माननीय न्यायाधीश श्री चौबे ने जानकारी प्रदान की ।

शिविर के प्रारंभ में मॉडल स्कूल के प्राचार्य श्री पेठारी एवं सी एम् राईज स्कूल आष्टा के प्राचार्य मोहम्मद सितवत खान एवं स्कूल के स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार चौबे का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उक्त शिविर मे मॉडल स्कूल के प्राचार्य श्री पेठारी सी एम राइस स्कूल आष्टा के प्राचार्य मोहम्मद सितवत खान स्कूल शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment