चुनाव की घोषणा होते ही एवम त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर थाना अहमदपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत संपूर्ण प्रदेश में आदर्श संहिता प्रभावशील है। आगामी निर्वाचन शांति पूर्ण रूप से संपन्न हो इस उद्देश से पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देश पर थाना प्रभारी अहमदपुर उप निरीक्षक अविनाश भोपले द्वारा थाना अहमदपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

अहमदपुर पुलिस द्वारा फ्लैट मार्च थाना परिसर से प्रारंभ कर अहमदपुर कस्बा के मुख्य मार्ग से निकल गया। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक अविनाश भोपले थाना प्रभारी अहमदपुर सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह मीणा सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह मीणा सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक इंद्रपाल सिंह आरक्षक वीरेंद्र सिंह आरक्षक राजा बाबू आरक्षक राधेश्याम सहित थाने अहमदपुर का बल उपस्थित रहा ।

Leave a Comment