आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई, संघ ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान दिनांक 17 मार्च 2024 दिन रविवार की शाम को नगर के शगुन गार्डन में कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कपड़ा रेडीमेड व्यापारी संघ के अध्यक्ष आलोक आर्य,सचिव बसंत सुराना एवं संरक्षकगणों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, प्रभात धाड़ीवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, किरण रांका, बाबू पांचाल, कमल पांचाल, राजीव गुप्ता, एडवोकेट निलेश शर्मा, संजय वर्मा एवं युवा पत्रकार धनंजय जाट का कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ द्वारा पुष्प हार पहना कर प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इसी के साथ कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में कपल डांस, एकल डांस, ज्ञानवर्धक

प्रतियोगिता, हास्यप्रय प्रतियोगिता, मनोरंजक गेम्स प्रतियोगिता आदि अन्य विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही संघ परिवार के पार्टिसिपेटों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं गई। जिसकी उपस्थित जनों ने बहुत ही साहराना की एवं उपस्थित अतिथि जनों ने कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ के इस होली मिलन समारोह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति होना बहुत बड़ी बात है, बहुत कम जगह मातृशक्ति की पूरी उपस्थित होती है,

यह होली मिलन समारोह कार्यक्रम एक पारिवारिक माहौल नजर आ रहा है यह दृश्य बहुत ही शानदार है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष आलोक आर्य, देवानंद भोजवानी, बसंत सुराणा, ललित परमार, मनोज साहू, मनोहर जायसवाल, सुरेंद्र पोरवाल, विनय आर्य, महेश जाट, निखिल नामदेव, दिनेश जैन, महेश महेश्वरी, जगदीश मकोडिया, विनोद जस्साठी, महेश वोहरा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र रजनी पोरवाल द्वारा किया गया एवं आभार अध्यक्ष आलोक आर्य एवं विनय आर्य द्वारा किया गया।


