जादुगर फेंस क्लब द्वारा हर्षोल्लास से मनाया फाग उत्सव

आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

आष्टा। जादुगर फेंस क्लब आष्टा जो कि अनेक प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देता है साथ ही साथ संपूर्ण ग्रुप प्रतिदिन सुबह दो घंटे मुखुर्जी मैदान पर योग अभ्यास करता है एवं आने जाने वाले समस्त नागरिको को भी प्रेरित करते है। ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फाग उत्सव बडे ही धूमधाम एवं आनंद के साथ मनाया गया, उक्त महोत्सव में टेपा सम्मेलन भी आयाजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में त्रिलोक जैन एवं पुष्पेन्द्र जी मालु, जादुगर ग्रुप के प्रमुख पंकज राठी मुख्य रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रुप के सभी सदस्यों को अलग अलग उपाधी से सम्मानित किया गया। आयोजन का सफल संचालन राहुल जैन द्वारा किया गया एवं आभार सुमित मेहता द्वारा व्यक्त किया गया। आयोजन का संपूर्ण माहौल काफी उत्साह वर्द्धक रहा। समस्त ग्रुप द्वारा रंग गुलाल की होली खेली गई, होली के अवसर पर ढोल ढमाको के साथ डांस भी किया गया। अंत में सहभोज का आयोजन भी रखा गया।

आयोजन में प्रदीप राठौर, विजय खण्डेलवाल, आलोक वोहरा, पंकज नाकोडा, पवन (बुल्लु), संजय रांका, अवनिश पिपलोदिया, बसंत जैन, बंटी जायसवाल, सुशील पांचाल, विजय मायसेम, योगेन्द्र ठाकुर, विजेन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र साहु, दुर्गेश ठाकुर, अक्ष्य जैन, शैलु मेहता, संतोष जायसवाल, आनंद खण्डेवाल, निलेश खण्डेलवाल, रोहित राठौर, गौरीशंकर राठौर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment