पूर्व मुख्यमंत्री से मिले पटेल जगदीश चौहान डाबरी,चुनाव लड़ने के लिए गुल्लक से बिटिया ने चंदा भी दिया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

भोपाल स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के निवास पर आज बुधवार 20 मार्च 2024 को डाबरी के भाजपा के बूथ -अध्यक्ष,बूथ विस्तारक ,मोदी के मन की बात के प्रमुख,ज़िला सदस्य पिछड़ावर्ग मोर्चा सीहोर,लोकसभा चुनाव के आष्टा विधानसभा में मोर्चे के सह-प्रभारी पटेल जगदीश चौहान डाबरी आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिले, उन्होंने पूर्व सीएम से कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी की और लोकसभा चुनाव में विजय होने के लिए

अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जगदीश चौहान डाबरी के सिर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया,युवा नेता जगदीश चौहान डाबरी की बेटी ने अपने गुल्लक से विदिशा लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूर्व सीएम को पैसे भी दिए,पूर्व सीएम ने उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment