रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर की प्रसिद्ध प्राचीन श्रीनाथजी की हवेली में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ठाकुरजी को छप्पन भोग का मनोरथ हषोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मंदिरजी में सेवा देने वाले समिति सदस्य अध्यक्ष सत्यनारायण कमरिया एवम राजू चौरसिया,मुकेश पोरवाल ने बताया की वैसे तो हवेली में कोई न कोई मनोरथ चलता ही रहता है

किंतु अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नगर के अग्रवाल परिवार के चेतनकुमार शुशील कुमार अग्रवाल, भोपाल निवासी ने ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाकर मनोरथ करवाया।

नगर में ठाकुर जी की हवेली में साल भर कार्यक्रम चलते रहते हैं। इस अवसर पर मुखिया जी संतोषजी नागर,किशन सोनी,मुकेश पोरवाल,मनोज पोरवाल,संजय पोरवाल,लखन साहू,दीपक राठौर,बबली खण्डेलवाल, शैलेन्द्र दिगोडा एवम प्रतिदिन मंदिर आने वाले वैष्णव जनो ने व्यवस्था कर प्रसादी वितरण किया।


