रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी


आदरणीय सीहोर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आष्टा के सभी शिक्षक संग शासकीय,अशासकीय शिक्षा विभाग के हरएक शिक्षक ने एक वचन लिया है की सब घर – घर जायेंगे ,अपने शिक्षार्थियों के माध्यम से मत प्रतिशत में अपार वृद्धि लायेंगे।

लगातार मतदाता जागरूकता अभियान में नए नए नवाचार कर शिक्षा विभाग वरिष्ट अधिकारियों के नेतृत्व में नए आयाम गढ़ रहा है इसी कड़ी में आष्टा,कोठरी,आस पास के बड़े स्कूलों संग सभी मतदान केंद्रों पर,जागरूकता संगोष्ठी,रेली,मानव श्रृंखला,पोस्टर बैनर,रंगोली, गीत, कविता, कलाकारी, चित्रकारी,आदि से मतदाता को रिझाने और मतदान केंद्र तक लाने का संयुक्त, सार्थक प्रयास जारी है ताकि 13 मई 2024 को निर्वाचन में आष्टा इतिहास रच कर सीहोर जिले संग संग, मध्यप्रदेश का मान बढ़ाए।

जिला स्वीप गतिविधि के अंतर्गत नव मतदाता से अपील,बच्चों के माता पिता को बूथ तक पहुंचाने के वचन पत्र तैयार कर वाचन,मतदान दलों से आह्वान गीत,सरल इलेक्शन लर्निंग मटेरियल से मतदान प्रक्रिया को आसान करना, कराना और आदर्श मतदान केंद का निर्माण संबंधित बातों पर बाल दिया गया।

इस पूरी कवायत में आष्टा एसडीएम महोदया श्रीमती स्वाति उपाध्याय के निर्देशन में कार्य निरंतर जारी है।ओर सभी विभाग भी कंधे से कंधा लगाकर,निर्वाचन के इस महापर्व में अपनी महती जिम्मेदारी निभा रहे है और सभी का संयुक्त लक्ष्य है मत प्रतिशत में वृद्धि हो।

इस मौके पर तहसीलदार पवन कुमार पवैया , मुकेश कुमार सांवले,विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, बीआरसी तरुण कुमार बैरागी, सीएम राइज प्राचार्य मोहम्मद सितवत खान, माडल स्कूल प्राचार्य सीएल पेठारी , सीताराम वर्मा,जनशिक्षक रजनीकार महेश्वरी,ज्ञान सिंह मेवाड़ा जिला स्वीप प्रभारी संतोष कुमार धनवारे भेरूंदा ,अन्य उपस्थित रहे।


