प्राचीन श्री रामदेव जी बाबा के मंदिर पर शिखर स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वैदिक मंत्रों के साथ शिखर कलश स्थापित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

प्रातःकाल समय में वैदिक मंत्रों से पूजन के पश्चात शिखर कलश को जुलूस के रूप में गाजे बाजे के साथ संपूर्ण ग्राम में परिक्रमा कर मंदिर पर लाया गया। उसके पश्चात नगरपुरोहित पंडित मयूर पाठक,पंडित मनीष पाठक,पंडित डॉ दीपेश पाठक के सानिध्य में सनातन वैदिक परंपरा के अनुसार शिखर के लाभार्थी पटेल जगदीश किरार,पटेल रामकृष्ण किरार,

पटेल महेश किरार सहित परिवार जनों के द्वारा देवालय पर शिखर स्थापित किया गया। गगनभेदी उद्घोषों के मध्य भक्तजन इस धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए और ऐतिहासिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य यजमान के द्वारा नगरपुरोहित जन का शॉल श्रीफल के साथ साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया, धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया,इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी सहित माताएं एवं बहनें उपस्थित रही।

Leave a Comment