मूक एवम असहाय जीवो की सेवा ईश्वरीय भक्ति के समान :- नरेन्द्र कुशवाह

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा :- मूक एवं असहाय जीवो की सेवा ईश्वरीय पूजन एवं भक्ति से कहीं ज्यादा महत्व रखती है। मनुष्य के भीतर तो संवेदनाएं हैं,अभिव्यक्ति है, विचार है, परंतु असहाय एवं मूक जीवो के पास ऐसा कुछ नहीं होता है। व्यक्ति अपनी आंतरिक भावना से ही ऐसे मूक जीवों की पीड़ा को समझ सकता है।

वर्तमान समय में सबसे ज्यादा यदि कष्ट में कोई जीव है तो वह इस देश में गौ माताएं हैं। गौ माता को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है । उनकी कोई देखरेख करने वाला नहीं होता है। ऐसे में गौ सेवक एवं गौशालाओं के माध्यम से ही ऐसी गौ माता का संरक्षण किया जाता है। मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माता की जो सेवा की जा रही है, वह इसी भावना से की जाती है। सड़क एवं राजमार्ग पर दुर्घटना से दुर्घटनाग्रस्त गौ माता को गौशाला में लाया जाता है तथा उनका उपचार किया जाता है।

हमने हाल ही में मां पार्वती धाम गौ शाला के पदाधिकारी उपाध्यक्ष किरण रांका, सचिव संजय सुराणा,कोषाध्यक्ष सुनील कचनेरिया एडवोकेट के साथ कुछ दिनों पूर्व आष्टा शासकीय पशु चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सक डाक्टर उदय सिंह महेश्वरी से मिलकर इस गौशाला में पीड़ित गौ माताओं के उपचार करने का निवेदन किया था।

डाक्टर महेश्वरी ने अपनी संवेदनाए प्रकट कर तत्काल गौ शाला के गौ वंशो के निशुल्क उपचार की सहमति दी तथा आज पूरी टीम के साथ गौ शाला में गौ सेवको की मदद से दो गौमाताओ के दुर्घनाग्रस्त पेरो को ऑपरेशन कर पृथक किया। पशु चिकित्सालय के चिकित्सक यू एस राजपूत, कर्मचारी रामपाल, गौ सेवक रमेश,सुनील, युवा गौ सेवक शुभम कुशवाहा,करण गोस्वामी, मिश्रीलाल कुशवाह, पियूष गोस्वामी, हेमंत बागवान गौशाला उपाध्यक्ष किरण दीदी पत्रकार, कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, विशेष सहयोगी विपिन सिंघी ,आदि मौजूद थे।

Leave a Comment