रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

कोई भूखा न सोए, कोई तकलीफ में न रहे। युवा संगठन का संकल्प

नगर आष्टाआष्टा युवा संगठन संस्था आष्टा को नगर पालिका सीएमओ श्री राजेश जी सक्सेना जी द्वारा फोन पर जानकारी प्राप्त हुई की नगर में एक तिवारी परिवार जिसमे पिता का देहांत 6 वर्ष पहले हो गया। परिवार में माता, एक बेटा, दो बेटियां हे , तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हे ,एवम माता की तबियत खराब रहने से परिवार में अन्न की समस्या हो गई हे एवम परिवार का गरीबी का राशन राशन कार्ड दो माह पूर्व घूम गया हे ,जिससे राशन नही मिल पा रहा हे एवम आचार संहिता के चलते राशन पर्ची भी नही बंद सकती ।

उस परिवार को सहायता की आवश्यकता है आज उक्त जानकारी पर तिवारी परिवार को एक माह का जरूरत पूर्ण राशन आष्टा युवा संगठन संस्था के द्वारा पहुंचाया गया। जिससे परिवार को राशन से राहत मिली,संस्था के द्वारा राशन के साथ पीड़ित परिवार का फोटो नही लिया जाता सिर्फ राशन का ही फोटो लिया जाता हे।


